फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का शातिर प्लान: नेपाल से आई नौकरानी ने साथियों संग मिलकर लूट को दिया अंजाम, अलमारी से नकदी-जेवर गायब

Wed, 30 Sep 2026 08:44 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के नीमकाथाना में स्कूल संचालक अजय धायल, उनकी पत्नी और बेटे की कथित तौर पर तबीयत बिगड़ने के बाद घर से नकदी और जेवरात गायब मिले। पुलिस को घर में काम करने वाली नेपाली महिला और उसके चार साथियों पर वारदात में शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
नीमकाथाना में स्कूल संचालक के घर बड़ी वारदात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के नीमकाथाना में गुढ़ा पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर के घर हुई कथित लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूल संचालक अजय धायल, उनकी पत्नी और बेटे को कथित तौर पर बेहोश कर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चार साथियों के साथ नेपाली महिला पर वारदात में शामिल होने का शक
नीमकाथाना डीएसपी सुशील मान के अनुसार, घटना 28 सितंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजय धायल के घर पर काम करने वाली नेपाली महिला रेखा अपने चार साथियों के साथ वारदात में शामिल हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, महिला करीब 25 दिन पहले ही नेपाल से यहां आई थी और परिवार के सदस्यों के साथ घुल-मिल गई थी। पिछले चार दिनों से वह अपने साथियों के साथ हाईवे किनारे स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी।

खाना खाने के बाद बिगड़ी परिवार की तबीयत
जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात आरोपी ड्राइवर से रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान परिवार ने खाना खाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस के मुताबिक, अजय धायल की पत्नी ने रात में खाना कम खाया था, जिसके कारण उनकी आंखें पहले खुल गईं। इसके बाद घर में सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी से नकदी तथा जेवरात गायब पाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान: बेटे की सर्जरी के लिए विदेश जाना था, केस की जांच बनी अड़चन; हाईकोर्ट ने चार महीने की दी इजाजत

सुबह देर तक नहीं उठे तो दोस्त ने पुलिस को दी सूचना
बताया जा रहा है कि परिवार रोजाना करीब 6 बजे उठता था, लेकिन मंगलवार सुबह काफी देर तक किसी के नहीं उठने पर अजय धायल के एक दोस्त को चिंता हुई। इसके बाद वह उनके घर पहुंचा। काफी प्रयास के बावजूद जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के तीनों सदस्यों को नीमकाथाना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


बॉर्डर पर नाकाबंदी, होटल और सीसीटीवी फुटेज की जांच
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। महेंद्रगढ़ और लखीमपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कराई गई है और सीमावर्ती क्षेत्रों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस टीम होटल, CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही नशीले पदार्थ के इस्तेमाल और चोरी गई संपत्ति की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें