फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सीकर में हरियाणा पुलिस की पिटाई, SI के मुंह पर मुक्का मारकर फरार हुआ आरोपी

Sun, 21 Sep 2025 02:42 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान के सीकर जिले में आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला हो गया। इस दौरान साइबर क्राइम का आरोपी पप्पू बाजिया पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी ने पीछा कर रहे सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी पप्पू बाजिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में आरोपी की गिरफ्तारी करने आई हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से साइबर क्राइम का एक आरोपी फरार भी हो गया। इस आरोपी ने अपना पीछा कर रहे सब इंस्पेक्टर के मुंह पर मुक्का भी मारा। अब हरियाणा के सब इंस्पेक्टर ने सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम साइबर थाना पश्चिम के सब इंस्पेक्टर सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने थाने पर दर्ज मुकदमा संख्या 332/2025 में गिरफ्तार आरोपी पप्पू बाजिया को साथ लेकर सीकर के धींगपुर गांव की तरफ आए थे। यहां पुलिस को सूचना मिली कि इसी मुकदमे में फरार चल रहा आरोपी दिनेश एक होटल के पास अपने साथियों के साथ बैठा है।

यह भी पढ़ें- मंत्री भागीरथ चौधरी बोले- किसानों को मिली नई पहचान, 2014 के बाद आय दोगुनी से अधिक हुई
विज्ञापन


ऐसे में टीम जब उस होटल के पास गई तो गाड़ी में बैठा दूसरा मुजरिम पप्पू बाजिया गाड़ी से फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर सुनील ने उस आरोपी को भागते हुए देख लिया। ऐसे में उन्होंने उसका पीछा करना शुरू किया। करीब 100 मीटर दूर तक वह उसके पीछे दौड़ते रहे, लेकिन इसी बीच अंधेरे में आरोपी पप्पू बाजिया ने सब इंस्पेक्टर सुनील के मुंह पर एक जोरदार मुक्का मार दिया।
विज्ञापन


मुक्का लगने की वजह से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार वहीं गिर पड़े और आरोपी पप्पू इस मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों और पुलिस ने आरोपी पप्पू बाजिया की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। बरहाल अब सीकर की खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस आरोपी पप्पू बाजिया की तलाश कर रही है। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें