फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: गोलियों से घायल कुत्ते की मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 12 Jan 2026 10:08 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में आज शाम एक कुत्ते की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी शिकारी ने कुत्ते पर पिस्टल से हमला किया है।
विज्ञापन
एआई जेनरेटेड फोटो - फोटो : एआई जेनरेटेड फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में आज शाम एक कुत्ते का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुत्ते के शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं, जिसे मौत का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए आया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुत्ते का वीडियो वायरल
यह घटना दादिया पुलिस थाने के रामनगर क्षेत्र की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लहूलुहान कुत्ता जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है और पास में कुछ लोग खड़े हैं। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने किया शव बरामद
पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो कुत्ते के शरीर पर गोलियों के निशान और खून के धब्बे देखे। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी ने भी इस मामले में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में हजारों किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर डाला पड़ाव, बोले- सरकार से लड़ेंगे आर-पार
विज्ञापन


गिरफ्तारी की मांग 
प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी शिकारी ने कुत्ते पर पिस्टल से हमला किया है। घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें