फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: शेखावाटी में ठंड का प्रकोप जारी, फतेहपुर में तापमान 7 डिग्री पहुंचा, 3 दिन तक कोल्डवेव अलर्ट

Fri, 09 Jan 2026 05:38 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सुबह की ठिठुरन के बीच शेखावाटी में आज कोहरे से राहत जरूर मिली, मगर सर्द हवाओं से मौसम अब भी सर्द बना हुआ है। फतेहपुर में पारा 7 डिग्री पर पहुंच गया। हल्की बारिश से ठंड की तीव्रता थोड़ी कम हुई है।
विज्ञापन
शेखावाटी में कोहरे से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। आज सुबह लोगों को कोहरे से तो राहत मिली लेकिन पारे में बढ़ोतरी होने के चलते आज सर्दी भी थोड़ी कम हो चुकी है। बीती रात सीकर के फतेहपुर सहित कई इलाकों में 2 एमएम तक बारिश भी हुई। हालांकि शेखावाटी में सुबह से सर्द हवाओं का दौर जारी है। अभी तीन दिनों तक शेखावाटी में इसी तरह का मौसम रह सकता है।
विज्ञापन


शेखावाटी के सबसे ठंडे एरिया फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार से लेकर गुरुवार तक लगातार शेखावाटी में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया था।

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में लगातार पड़ रही तेज सर्दी के बाद मावठ की बारिश होने के चलते कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही यहां पर कोहरे से भी लोगों को निजात मिली है लेकिन अब मौसम साफ रहने पर एक बार फिर तेज सर्दी पड़ सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शूटर दिलाने के आरोप में संत भजनाराम गिरफ्तार

जयपुर मौसम केंद्र ने शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनू में अभी 3 दिन तक कोल्डवेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद शेखावाटी में मौसम ड्राई रहने के साथ ही ठंड का असर थोड़ा कम होगा।
विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि 12 जनवरी से लोगों को कोहरे और कोल्ड वेव से राहत मिलेगी। अभी 2 से 3 दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें