फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सीकर में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी ने दिल्ली में ले जाकर किया रेप

Thu, 25 Dec 2025 08:35 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान के सीकर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले मिलने के बहाने नाबालिग को घर के पास बुलाया और फिर उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले मिलने के बहाने नाबालिग को घर के पास बुलाया और फिर उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी नाबालिग को वापस घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं, लेकिन काम के सिलसिले में पूरा परिवार वर्तमान में सीकर में रह रहा है। उनके अनुसार, 18 दिसंबर को एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को मिलने के बहाने घर के पास बुलाकर ले गया और इसके बाद उसे अपने साथ दिल्ली ले गया।

पीड़िता के पास एक मोबाइल फोन भी था, लेकिन वह लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। आरोप है कि दिल्ली में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे वापस सीकर लाकर घर के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन


पढे़ं: जयपुर में महिला की हत्या कर पड़ोसी के घर फेंकी लाश, पैसों के विवाद में युवक ने दिया वारदात को अंजाम

घटना के बाद नाबालिग लड़की बेहद सहमी हुई थी और शुरुआत में वह अपने घरवालों को कुछ नहीं बता सकी। बाद में जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपने साथ हुई पूरी आपबीती बताई। पीड़िता ने परिजनों को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसकी बदनामी कर देगा। धमकियों के बावजूद पीड़िता का परिवार पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें