फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar Road Accident: फतेहपुर शेखावाटी-सालासर रोड पर ट्रेलर और कार की टक्कर, चार लोगों की मौत

Wed, 07 Jun 2023 09:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान के सीकर जिले में सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा फतेहपुर शेखावाटी-सालासर रोड पर ट्रेलर और कार की टक्कर के चलते हुआ। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
हादसे में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी-सालासर रोड पर बुधवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार और ट्रेलर की भिड़ंत हुई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि कार जोधपुर की तरफ से फतेहपुर आ रही थी। इसी दौरान मरडाटू बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने किसी वाहन को ओवरटेक किया और ओवरटेक के दौरान ही सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस हादसे में कार में सवार तेजाराम निवासी बुड़किया जोधपुर, शाहरुख खान निवासी जोधपुर, राजू रियाज खान निवासी जोधपुर और रेवतराम चौधरी निवासी जोधपुर की मौत हो गई।

क्रेन से निकालना पड़ा एक शव...
ट्रेलर और कार की भिड़ंत होने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसा इतना भीषण था कि कार हादसे के बाद चकनाचूर हो गई। यही नहीं कार में फंसे शवों को भी कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति के शव को तो क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


सभी मृतकों के शव को फतेहपुर शेखावाटी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया...
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी मृतकों के शवों को फतेहपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, जिनके पहुंचने के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें