फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सालासर बालाजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत

Mon, 22 Aug 2022 01:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में कार और ट्रोले की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीकर हादसे में कार के परखच्चे उड़े - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में सोमवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक दंपती और दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के बाटडनाउ के पास दुर्घटना हुआ। मृतक हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे। कार में सवार होकर एक ही परिवार के चार लोग सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बजरी से भरे ट्रोले ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने शवों को सालासर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

ट्रक जब्त
लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बजरी से भरे ट्रक के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


बांसवाड़ा में स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर
वहीं बांसवाड़ा जिले में भी सड़क हादसा हो गया। कुपड़ा-बोरवट बाईपास पर स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार चार बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं कई बच्चों को चोट पहुंची है।

दुर्घटना के बाद वैन का ड्राइवर खेतों के मार्ग से भाग निकला। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्त्यक्षदर्शियों के अनुसार दशहरा पाड़ा गांव के रास्ते से स्कूल की वैन को हाईवे की तरफ बिना देखे ही चढ़ाया जा रहा था। तभी हाईवे पर आ रहे एक ट्रक ने वैन को अपनी ओर से बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी वैन के बाएं तरफ जोरदार टक्कर लग गई। जिससे वैन के आगे के परखच्चे उड़ गए।

ईयरफोन पर गाने सुन रहा था ड्राइवर
वैन में आगे बैठे बच्चे पूरी तरह से दब गए, जिन्हें आस-पास के ग्रामीणों ने बहुत ही मुश्किल से बाहर निकाला। वैन में करीब 15 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, कई बच्चों को चोट लगी है। बताया जा रहा है कि वैन का चालक अपने कान में ईयरफोन से गाने सुनते हुए जा रहा था। ग्रामीणों की माने से इस वैन चालक को गाड़ी को लापहवाही से चलाने के लिए कई लोगों ने टोका है, लेकिन इसके बाद भी वैन चालक अपनी मस्ती में ही गाड़ी चलाता था। घटना के बाद वहां पर वैन ड्राइवर का ईयरफोन और मोबाइल भी मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें