सीकर डीवाईएसपी राजेश विद्यार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर शहर कोतवाल गुर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मांडेला रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान तलाशी लेने पर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 76 किलो अवैद्य गांजा और स्विफ्ट कार बरामद की ।गिरफ्तार युवक लक्ष्मणगढ़ निवासी राजेश बेदी पुत्र विश्वनाथ बेदी है।
आरोपी युवक के खिलाफ पहले से भी दर्ज है एक मुकदमा
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक राजेश के खिलाफ पहले से जुए का एक मुकदमा दर्ज है। प्रकरण की जांच सदर थाना अधिकारी कृष्ण कुमार धनखड़ को सौंपी गई है। वही फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस की गिरफ्त में आए हुए हैं युवक से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है और युवक के संपर्क सूत्रों की तलाश की जा रही है।