फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar Crime: चलती ट्रेन से महिला यात्री को घेरकर मंगलसूत्र तोड़ा, आरोपी तीन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में चलती ट्रेन से मंगलसूत्र तोड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के नीमकाथाना में एक रेल यात्री का मंगलसूत्र तोड़ने के मामले में जीआरपी पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला का तीन महिलाओं ने घेरा बनाकर मंगलसूत्र तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


थानाधिकारी गोपाललाल ने बताया, बुधवार को पीड़ित राहुल कालावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी भाभी के साथ रींगस रेलवे स्टेशन से फुलेरा-रेवाडी पैसेंजर से नीमकाथाना आने के लिए दोपहर दो बजे पर ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी दौरान तीन महिलाओं ने घेरकर भाभी के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फगरनगर गुड़गांव निवासी आरोपी मन्जू देवी, सुमन देवी बावरीया और आरोपी कविता बावरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से चोरी का मंगलसूत्र भी जब्त कर लिया है।

महिला को बातों में लगाकर दिया वारदात को अंजाम...
मंगलसूत्र तोड़ने की आरोपी तीनों महिलाओं ने बड़े ही शातिराना तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया इन तीनों महिलाओं ने पहले तो पीड़ित महिला को घेर लिया और उसके बाद तीनों महिलाएं उससे बात करने लगी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी महिलाओं ने मंगलसूत्र तोड़ने की घटना को अंजाम दे दिया। इस पूरी कार्रवाई में रींगस टीटी नितिन यादव सहित उच्च अधिकारियों द्वारा गठित टीम में शामिल हेड कानि रामगोपाल, कांस्टेबल बृजलाल, कांस्टेबल मुकेश कुमार, विनोद कुमार और लालचन्द आशा का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें