फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीनाथजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष राकेश महाराज विद्या विभूषण अलंकरण से सम्मानित

Wed, 13 Sep 2023 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

विद्या विलासी गोस्वामी तिलकायत राकेशजी महाराज श्रीनाथजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष को 27वें भामाशाह पुरस्कार में विद्या विभूषण अलंकरण सम्मान से अलंकृत किया गया है। राकेशजी महाराज को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
श्रीनाथजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष राकेशजी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के नाथद्वारा मंदिर के तिलकायत श्री एवं श्रीनाथजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष राकेशजी महाराज (श्री इंद्र दमन जी) को 'विद्या विभूषण अलंकरण' से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए राजस्थान सरकार की ओर से राकेश महाराज को ये सम्मान दिया गया है।  

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने विद्या विलासी गोस्वामी तिलकायत राकेशजी महाराज अध्यक्ष मंदिर मंडल नाथद्वारा को 27वें भामाशाह पुरस्कार में विद्या विभूषण अलंकरण सम्मान से अलंकृत किया है। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. बीडी कल्ला मौजूद रहे। साथ ही शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन, शिक्षा निदेशक डॉ. कानाराम और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव किशोर कुमार उपस्थित रहे। तिलकायत महाराज की ओर से उनके प्रतिनिधि सुधाकर उपाध्याय (अधिकारी श्री कृष्ण भंडार) और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश्वर त्रिपाठी ने ये पुरस्कार प्राप्त किया। 

पुरस्कार को लेकर तिलकायत महाराज राकेशजी ने कहा कि गुसांईजी द्वारा शुरू किए गए परोपकार के कार्य और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर जन कल्याणकारी काम किए जा रहे हैं। सभी तिलकायत महानुभावों ने शिक्षा, चिकित्सा, बगीचा, गौशाला, कुएं और तालाबों के निर्माण में अपना योगदान दिया है। भविष्य में भी जन कल्याणकारी कार्यों को लेकर नाथद्वारा के विकास कार्यों में तिलकायत परिवार हमेशा तत्पर रहेगा।  
विज्ञापन


बता दें कि राकेशजी महाराज द्वारा नाथद्वार क्षेत्र में अनेक स्कूल, महाविद्यालय, धार्मिक संस्थान  चिकित्सालय,  सांस्कृतिक, साहित्यिक (चित्रकला एवं हवेली संगीत कीर्तन) और कलाओं  के संरक्षण जैसे अनेक कार्य किए गए हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें