फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: रणथम्भौर में टाइगर के अटैक से चरवाहे की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2023 12:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

रणथम्भौर में टाइगर के अटैक से चरवाहे बाबूलाल गुर्जर की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की मांग की है।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे खवा गांव में जंगल में बकरियां चराने गए स्थानीय निवासी चरवाहे बाबूलाल गुर्जर पर सोमवार को टाइगर ने हमला कर दिया। टाइगर के हमले में चरवाहे बाबुलाल गुर्जर की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। अपने स्तर पर ही ग्रामीणों ने मृतक बाबू लाल गुर्जर का शव जंगल में ढूंढा और अपने कब्जे में लिया। ग्रामीण अब आज सुबह से ही शव को कुंडेरा सड़क मार्ग पर रखकर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। घटना को लेकर मौके पर बेहद तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों की मांग है कि 50 लाख रुपये आर्थिक मुआवजे के रूप में दिए जाएं और मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा और भाजपा नेता भवानी सिंह मीणा आंदोलन की राह पर
घटना को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और भाजपा नेता भवानी सिंह मीणा, आशा मीणा आदि भी ग्रामीणों के साथ आंदोलन की राह पर हैं। जाम के कारण सवाई माधोपुर से श्यामपुरा सड़क पूरी तरह से बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें