फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग; छत पर रखा जनरेटर और अन्य सामान जला, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue, 03 Oct 2023 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। आग से छत पर रखा जनरेटर और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
जनरेटर में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के शिव रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की छत पर आज सुबह अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर नगर परिषद की दो फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस दौरान आग से छत पर रखा जनरेटर और अन्य सामान जल गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया। अन्यथा आग से बैंक को काफी नुकसान हो सकता था। बैंक के स्ट्रांग रूम में काफी कैश और लोगों के लॉकर्स में कीमती सामान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है।

नगर परिषद फायरमैन भेरुदान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे एचडीएफसी बैंक के गार्ड ने जानकारी दी कि बैंक की छत पर रखे जनरेटर में आग लगी है। हमने तुरंत दो दमकल लेकर आग बुझाने के प्रयास तेज किए। छत पर आग होने के कारण आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। आग छत पर रखे जनरेटर और अन्य सामान में लगी थी।
विज्ञापन


ये रहे आग बुझाने में शामिल नगरपरिषद की दो फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जनरेटर और अन्य सामान जल गया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। भेरुदान ने बताया कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बैंक को काफी नुकसान हो सकता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें