फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बेगमों और 24 बच्चों वाले अमीरात के शेख घूमने आए जयपुर

Tue, 21 Mar 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शेख हमद बिना खलीफा अल थानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कतर अमीरात के राजा शेख हमद बिना खलीफा अल थानी मंगलवार को अपने परिवार के साथ रॉयल अंदाज में जयपुर पहुंचे। वे यहां 24 मार्च तक रहेंगे। उनके तीन बीबीयां और 24 बच्चे हैं। उनके इस दौरे में परिवार के साथ ही 46 लोग शामिल हैं, जो उनके साथ जयपुर आए हैं। 
विज्ञापन

 
शेख सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट उतरे और यहां से राजविलास होटल तक पहुंचे।  जयपुर पहुंचने पर उनका शाही अंदाज में स्वागत किया गया। उनके कस्टम इमिग्रेशन के लिए अस्थाई काउंटर भी लगाया गया। विश्राम के लिए होटल राजविलास में सुइट बुक कराए है। 

ऐसा नहीं है कि वे पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। पिछले साल वे अपने परिववार के साथ जोधपुर आए थे। नवंबर के महीने में वे जोधपुर आए, तब उनका स्वागत पूर्व जोधपुर नरेश गजसिहं ने किया था। उस समय वे अपने साथ अपना सारा सामान लेकर आए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी खाड़ी देश कतर के अमिरात के शासक रह चुके हैं। उन्होंने 18 साल तक सत्ता संभाली। अब उनके बेटे अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी वहां शासक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें