फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तबला बजाने-शास्त्रीय संगीत में शशांक पहले स्थान पर, कहा- सरकार दौसा में खोले शास्त्रीय संगीत कॉलेज

Wed, 30 Aug 2023 09:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के शशांक तोमर ने शास्त्रीय वाद्य यंत्र तबला में प्रथम स्थान प्राप्त कर दौसा का मान बढ़ाया है। शेखावाटी युवा महोत्सव सीकर में आयोजित हुए कार्यक्रम में शशांक ने पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही दौसा में हुए जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव में भी प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
15 साल के शशांक तोमर ने जिले का नाम रोशन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के बांदीकुई के शशांक तोमर ने महज 15 वर्ष की उम्र में शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र तबला के जरिए जिले का नाम रोशन किया है। पिता ने छोटी उम्र में अपने पुत्र में संगीत की अलख जगाई और शास्त्रीय वाद्य यंत्र (तबला) में शंशाक तोमर  ने प्रथम स्थान हांसिल कर जिले का मान बढ़ाया है। साथ ही उसने शेखावाटी युवा महोत्सव में भी पहला स्थान प्राप्त किया है।  

विज्ञापन


शशांक तोमर का जन्म बांदीकुई में वर्ष 2006 हुआ था। शशांक तोमर  11वीं में पढ़ाई कर रहा है। पिता शिवचरण तोमर एक स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं। वहीं, उसकी मां सुषमा चौधरी जिले के सिकराय में विद्युत विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। 

शशांक तोमर ने वर्ष 2023 में ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव, जिला स्तरीय युवा महोत्सव और शेखावाटी युवा महोत्सव सीकर में आयोजित महोत्सव समेत जिलों में शास्त्रीय वाद्य यंत्र (तबला) में  प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  उन्होंने ने कहा मेरा सपना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में जाकर रिप्रेजेंट कंरू। शंशाक तोमर ने बताया कि जून 2018 में उसने गुरु सलीम और अजय वर्मा से तबला सीखना शुरू किया था।  
विज्ञापन


शशांक ने सरकार से दौसा के बांदीकुई में संगीत महाविद्यालय खोलने की मांग की है। साथ ही सरकार से समय- समय पर शास्त्रीय संगीत महोत्सव कराने की मांग भी की है। उसने कहा कि इन इवेंट्स से युवाओं और उनकी कला को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें