फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की अस्पताल में मौत, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Wed, 05 Feb 2020 01:19 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीकर में दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। 14 वर्षीय यह नाबालिग दुष्कर्म और मारपीट के बाद बेहोश थी और यहां के जेके लोन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


सीकर के थोई थाने की प्रभारी संगीता मीणा ने कहा कि किशोरी और उसका छोटा भाई 27 जनवरी को घर पर अकेले थे तभी पड़ोसी बसंत मीणा (20) उसके घर आया और उसने किशोरी के भाई को बिस्कुट खरीदने के लिए बाहर भेजकर लड़की से बलात्कार किया।

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी बसंत मीणा ने पीड़िता का गला दबाने की कोशिश भी की और उसे बेहोश छोड़कर भाग गया। उसे स्थानीय अस्पताल के बाद जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम बुधवार को किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें