फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरों की आड़ में छात्राओं से किया गंदा काम!

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में बीएड की आंतरिक परीक्षा में अच्छे अंक देने की आड़ में छात्राओं के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन से जुड़े और तत्कालीन शारीरिक शिक्षक पर कम अंक देने का दबाव डालकर छात्राओं से यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

छात्राओं ने जिला कलेक्टर को लिखित में शिकायत भेज दी। उनके निर्देश पर मंगलवार को दो महिला अधिकारियों ने जांच भी की।

प्राचार्य ने कहा आरोप बेबुनियाद

हालांकि कॉलेज की महिला प्राचार्य ने छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

उनका कहना है कि जनवरी में छात्रा को कक्षा में पढ़ाने का तरीका बताने के लिए टेस्ट लिया गया तो वह घबरा गईं। और अब इस तरह के आरोप लगा रही हैं।

जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है, वह प्रबंधन समिति के सदस्यों का रिश्तेदार है और पहले शारीरिक शिक्षक था। वह कॉलेज में अक्सर आता है।
विज्ञापन

जांच टीम आई, मची खलबली

मामले की शिकायत के बाद कॉलेज में जांच टीम पहुंची तो खलबली मच गई।

जांच टीम ने कॉलेज स्टाफ को अलग-अलग कमरों में बैठाया तो दूसरे कक्ष में छात्राओं को बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

छात्राओं के बयान लेने के बाद टीम से जुड़े अधिकारियों को कलेक्टर ने गोपनीय जांच रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें