फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2013 03:51 PM IST
जयपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करधनी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में चल रहे एक जिस्मफरोशी के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन युवतियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को करधनी करधनी थाना क्षेत्र के ए-70 ग्रीन वाटिका नांगल सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को छापा मारा और जिस्मफरोशी के अड्डे का भंडाफोड़ किया।

पुलिस छापेमारी के दौरान दो लोग अलग-अलग कमरों में लड़कियों के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से नकदी, मोबाइल और कार जब्त की है।

वहीं, मकान मालिक कल्पना उर्फ सपना बृजवाड़ी, नांगल निवासी प्रदीप सिंह (27), दादी का फाटक निवासी नंदकिशोर (27) कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) निवासी उलाल हक (20) व किशाना शर्मा (20) पिंकी बर्मन (21) व ममता उर्फ पाम्पी (23) को पुलिस ने पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बंगाल रहने वाले दो युवक वहां से लड़कियां लाकर जयपुर में बेच देते थे। बाद में यहां ग्राहक तलाश कर उन लड़कियों से जिस्मफरोशी कराया जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें