फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव शुरू; पारा 45 डिग्री के करीब

Sat, 09 May 2026 07:16 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ते ही गर्मी फिर तेज हो गई है। पश्चिमी जिलों में हीटवेव शुरू हो गई है और फलोदी में पारा 44.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
बाड़मेर सबसे गर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Heatwave:  राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही एक बार फिर गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का असर तेज रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर के आसपास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू का असर देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में पारा 44.6 डिग्री और जैसलमेर में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

पश्चिमी जिलों के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर और जोधपुर में भी तेज गर्मी का असर बना रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, जोधपुर में 42.9, कोटा और बीकानेर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढें- Kota News: अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बढ़ी चिंता, एक और प्रसूता में किडनी इन्फेक्शन, नवजात की भी मौत

हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम ने हल्का बदलाव भी दिखाया। टोंक, अजमेर, नागौर, बूंदी और सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद बादल छाए, धूलभरी हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले एक-दो दिन कहीं-कहीं हल्की आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में लू और तेज गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ेगा।

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन में तेज धूप का असर बना रहा, लेकिन हल्की हवाओं से लोगों को कुछ राहत मिली।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें