राजस्थान राज्य के स्थापना दिवस पर शनिवार को राजधानी जयपुर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्थान राज्य की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई थी और हर साल इस दिन को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में जयपुर के अल्बर्ट हाल, सेंट्रल पार्क, जवाहर कला केंद्र व रविंद्र मंच पर शनिवार को लोक संगीत, नृत्य व कला प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम हुए।