फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस के 480 नए मामले, सात और लोगों ने तोड़ा दम

Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच ( फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को सात और मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 447 हो गई है। इसके साथ ही 480 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 19532 हो गई, जिनमें से 3445 रोगियों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को धौलपुर में तीन, भरतपुर, सीकर व झुंझुनू में एक- एक और संक्रमितों की मौत हो गई। अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है, जबकि जोधपुर में 53, भरतपुर में 39, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 30 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 480 नए मामले सामने आए। इनमें अलवर में 54, बीकानेर में 46, बाड़मेर में 43, जालौर में 42, जयपुर में 40, धौलपुर में 39, भरतपुर में 30, जोधपुर में 29, नागौर में 26, पाली में 22, उदयपुर में 20, सीकर में 16, कोटा में 14, डूंगरपुर में 13 व झुंझुनू में 11 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें