फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: रस्सी के सहारे 80 फीट गहरे कुएं में उतरा युवक, सात फीट लंबे इंडियन रॉक पाइथन को बचाया

Sat, 16 Nov 2024 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh: चित्तौड़गढ़ शहर से करीब 9 किलीमीटर दूर माताजी की पांडोली गांव में शांतिलाल बैरवा के कुएं में एक अजगर दिखाई दिया। यह अजगर कुएं में पानी निकालने की मोटर के पाइप और बिजली के तार पर लिपट कर बैठा था। फिलहाल उसका रेस्क्यू कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
सात फीट लंबे इंडियन रॉक पाइथन को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के निकट माताजी की पांडोली गांव में एक सात फीट लंबे इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) का रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू के लिए वन्य जीव प्रेमी ने काफी खतरा उठाया। यह सेफ्टी बेल्ट बांध कर रस्सी के सहारे कुएं में उतरा था। इसे ग्रामीणों ने रस्सी खींचकर अंदर उतारा और बाहर खींचा था। सुरक्षित रेस्क्यू होने से ग्रामीण के साथ वन्य जीव प्रेमियों ने भी राहत की सांस ली है। रेस्क्यू अभियान करीब एक घंटे तक चला।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर से करीब 9 किलीमीटर दूर माताजी की पांडोली गांव में शांतिलाल बैरवा के कुएं में एक अजगर दिखाई दिया। यह अजगर कुएं में पानी निकालने की मोटर के पाइप और बिजली के तार पर लिपट कर बैठा था। अजगर की सूचना प्राप्त होते है मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गए।

अपनी सुरक्षा के डर से ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी से संपर्क किया। इस पर वे चित्तौड़गढ़ से अपनी पूरी टीम के साथ 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे। यहां देखा तो सामने आया कि कुएं में लगभग 80 फीट की गहराई पर पानी था और अजगर लगभग 30 फीट की गहराई पर बैठा था।

टीम ने स्थिति का आंकलन किया और अजगर को सुरक्षित रूप से निकालने की योजना तैयार की। यह रेस्क्यू काफी खरनाक था इसलिए बचाव के काफी प्रयास और समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई गई। टीम के सदस्य मुबारिक को सेफ्टी बेल्ट के साथ रस्सी के सहारे कुएं में उतारने का निर्णय लिया गया। अजगर और खुद को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित रेस्क्यू का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें