फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत के मंत्री मेघवाल का निधन, राजकीय शोक की घोषणा

Mon, 16 Nov 2020 09:06 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
विज्ञापन
भंवर लाल मेघवाल (फाइल फोटो) - फोटो : www.dipr.rajasthan.gov.in/
विज्ञापन

राजस्थान के सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

विज्ञापन


सुजानगढ़ से विधायक रहे मास्टर मेघवाल (72) इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच बार विधायक रहे मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया, '‘मंत्रिमंडलीय सहयोगी मास्टर भंवर लाल के निधन का गहरा दुख है। हम 1980 से साथ थे।'

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य नेताओं ने भी मेघवाल के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मंत्री मेघवाल के निधन पर मंगलवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रस्तावित 'निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला' स्थगित कर दी है। इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व मुख्यमंत्री गहलोत भी भाग लेने वाले थे।

मेघवाल चुरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद से वह बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी बेटी बनारसी देवी का ह्रदयाघात से निधन हो गया था।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने मेघवाल के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार के मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेघवाल ने अपना जीवन जनसेवा और कांग्रेस की विचाधारा को धरातल पर मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया था।

उन्होंने ट्वीट किया कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल जी के देहांत की खबर दुखद है। वह चार दशकों से जनसेवा को समर्पित रहे और कांग्रेस विचारधारा को धरातल पर मजबूत करने का काम करते रहे। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

गौरतलब है कि राजस्थान के सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। सुजानगढ़ क्षेत्र से विधायक रहे मेघवाल (72) इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें