फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा सितंबर से होगी शुरू, 18 हजार ट्रेन और दो हजार लोग हवाई जहाज से करेंगे भ्रमण

Mon, 09 May 2022 06:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

देवस्थान विभाग की मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन जून से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शकुंतला रावत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवस्थान विभाग की मंत्री शकुंतला रावत ने अधिकारियों को आगामी सितंबर महीने से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जून महीने से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा है। 

विज्ञापन

शकुंतला रावत ने सोमवार को देवस्थान विभाग की अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने बताया कि ट्रेन से देश के 12 धार्मिक स्थलों की और हवाईजहाज से पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। तीर्थ यात्रा में पहली बार 20 हजार यात्रियों को देशभर के तीर्थ स्थलों तक ले जाया जाएगा। इनमें से 18 हजार यात्रियों को ट्रेन और दो हजार यात्रियों को वायुयान के जरिए तीर्थ स्थल का भ्रमण करवाया जाएगा। 


60 साल की उम्र वाले उठा पाएंगे योजना का लाभ

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 1 अप्रैल, 2022 तक 60 साल पूरी हो गई है या 1 अप्रैल 1962 से पहले जिनका जन्म हुआ है, वे व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों के लिए जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

देवस्थान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में इस योजना के लिए 13 करोड़ से बजट बढ़ाकर 30 करोड़ किया। वहीं यात्रियों की संख्या को भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए यात्रा के दौरान एक सहायक को भी ले जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें