फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हक में चाहिए फैसला तो रात में आओ घर'

Sat, 06 Jul 2013 05:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के टोंक जिले की एक महिला ने पीपलू के एसडीएम पर अपने हक में फैसला पाने के लिए अस्मत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एस. परिमाला के पास शिकायत दर्ज कराई। परिमाला ने महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

महिला का जमीन संबंधी मामला एसडीएम कन्हैयालाल मीमरोट के समक्ष विचाराधीन है। इसी सिलसिले में कुछ दिन पहले महिला एसडीएम के सामने पेशी के लिए गई थी।

महिला का आरोप है कि एसडीएम ने उसे पक्ष में फैसला सुनाने के एवज में एक रात के लिए क्वार्टर में आने के लिए कहा। महिला ने आने से मना किया तो एसडीएम ने आगे भी बार-बार उस पर दबाव बनाया।

इससे परेशान महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, एसडीएम कन्हैयालाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है की मैंने किसी के साथ अभद्र नहीं व्यवहार किया है। मुझ पर गलत आरोप लगाए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें