फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छात्राओं से अश्लील हरकतें कर रहे स्कूल के शिक्षक, स्कूल जल्दी बुलाते थे, जबरन कैफे भी ले गए

Tue, 16 Aug 2022 10:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

तीन छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के कुछ शिक्षकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक स्कूल के शिक्षकों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक छात्राओं को एक्स्ट्रा क्लास देने के बहाने बुलाते और उनके साथ अश्लील हरकतें करते थे। कई बार वह छात्राओं को स्कूल से बाहर कैफे भी ले गए। 

विज्ञापन


बीतों स्कूल के कुछ शिक्षकों ने एक्स्ट्रा क्लास के बाहने बुलाया और कैफे ले गए। जहां उनके साथ अश्लील हरकतें की, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजन स्कूल पहुंच गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बच्चियां तो स्कूल ही नहीं आईं हैं, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

जानकारी के अनुसार घटना शहर के रावतसर थाना इलाके की है। यहां के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राओं से शिक्षकों द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। सोमवार को स्कूल में पड़ने वाली तीन छात्राओं के परिजनों ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्कूल के कुछ शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते थे। एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर जल्दी स्कूल बुलाते है और फिर देर तक रोकते हैं। साथ ही कई बाद स्कूल से बाहर जबरन कैफे भी ले जाते हैं। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस के सोमवार को ही केस दर्ज कर लिया था। 

मंगलवार को छात्राओं के परिजन स्कूल के बाहर पहुंच गए और फिर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है आरोपी शिक्षकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें