फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: काले रंग के कारण कर दी पत्नी की हत्या, भाई का आरोप- डेढ साल पहले बेटी को भी मारा था

Tue, 16 Aug 2022 10:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

मृतका के परिजनों आरोप है काला रंग होने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सुमन की छह साल पहले शादी हुई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में काले रंग के कारण एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि महिला का पति और उसकी सास सांवले रंग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। साथ ही आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। बीते रविवार को दोनों ने उसे साथ मारपीट की और सिर पर मूसल मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के दादिया थाना इलाके का है। मृतका सुमन के भाई ने थाने में एक केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन सुमन की शादी 6 साल पहले खोरी ब्राहमणान निवासी मनोज कुमार पुत्र शंकरलाल से हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले सुमन को सांवले रंग की वजह से परेशान करने लगे। उसका पति मनोज कुमार और सास संतोष देवी आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। उसे काली कहकर बुलाते थे। रविवार रात को दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फिर सिर पर मूसल मारकर उसकी हत्या कर दी।  

जानकारी के अनुसार मृतका सुमन के तीन बच्चे थे। भाई का आरोप है कि करीब डेढ साल पहले उसके ससुराल वालों ने सुमन की बेटी की भी हत्या कर दी थी। उस दौरान करीब 8-9 महीने की बच्ची को जलाकर मार दिया था। हालांकि, सभी ने उसे हादसा समझा, जिस कारण केस दर्ज नहीं कराया गया। अभी मृतका के दो बच्चे हैं। एक की उम्र करीब चार साल और दूसरा महीने का है। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें