फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: SBI ने नौ लाख चुकाने के लिए नोटिस भेजा, पढ़ते ही किसान को आया हार्ट अटैक; मौत

Thu, 04 May 2023 06:54 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मृतक किसान के बेटे रामवीर ने बताया कि जैसे ही बैंक का नोटिस पिताजी ने पढ़ा वैसे ही उन्हें सदमा लग गया। उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हम पिता जी को लेकर आरबीएम अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
मृतक किसान और एसबीआई का नोटिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में बैंक से आए लोन चुकाने का नोटिस पढ़कर किसान को ऐसा सदमा पहुंचा कि उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। किसान को एसबीआई ने नोटिस भेजा था, जिसकी रकम देखते ही किसान सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई। मामला भरतपुर शहर के उद्योग नगर थाने का है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

जिले के सांतरूक गांव के रहने वाले हरभान सिंह ने साल  2017 और 2018 में गांव के ही एसबीआई बैंक से आठ लाख 93 हजार 600 रुपए का लोन लिया था। हरभान ने राशि बैंक को वापस नहीं किया। इसलिए हरभान को एसबीआई ने दो मई को नोटिस जारी किया। नोटिस में हरभान को नौ लाख 24 हजार 916 रुपए जमा करने के लिए कहा था। इस रकम में ब्याज भी शामिल था। नोटिस में लिखी लोन की राशि देखते ही हरभान परेशान हो गया।

नोटिस पढ़कर पिताजी को आया हार्ट अटैक

विज्ञापन

मृतक किसान के बेटे रामवीर ने बताया कि जैसे ही बैंक का नोटिस पिताजी ने पढ़ा वैसे ही उन्हें सदमा लग गया। उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हम पिता जी को लेकर आरबीएम अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ओलावृष्टि से फसल खराब हुई

विज्ञापन

बेटे रामवीर ने बताया कि कुछ किश्तें जमा करा दी गई थी। लेकिन बिन मौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण फसलें खराब हो गईं, जिससे पैदावार कम हुई और इसी वजह से हम बाकी किश्तें जमा नहीं करा सके। इसी वजह से कर्ज बढ़ता गया और बैंक ने नोटिस भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें