फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: थली गांव में दहशत का माहौल, अज्ञात बदमाशों ने युवक पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, हालत गंभीर

Sat, 13 Dec 2025 07:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

अज्ञात बदमाशों ने थली गांव में एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चलाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापुर सिटी में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के पास स्थित थली गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थली गांव निवासी कमलेश गुर्जर को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगकर आर-पार हो गई, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया; बड़ी फिरौती की बात आई सामने

सदर थाना एएसआई बच्चू सिंह ने बताया कि थली गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


घटना के बाद थली गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ा मानकर भी जांच कर रही है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें