फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; कुछ संदिग्ध नहीं मिला

Tue, 10 Mar 2026 01:47 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मानटाउन थाना पुलिस, डीएसबी और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस, डीएसबी टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तुरंत मुख्य डाकघर परिसर को खाली कराते हुए सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईमेल के जरिए मुख्य डाकघर में बम लगाए जाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बम निरोधक दस्ते ने पूरे भवन और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: Kota News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, भवानीमंडी में उतारकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर की गहन जांच की गई और हर संभावित स्थान को खंगाला गया। तलाशी के बाद स्थिति सामान्य होने पर कर्मचारियों को दोबारा अंदर जाने की अनुमति दी गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में इस तरह की कई धमकियां सामने आ चुकी हैं, जिनमें ईमेल के जरिए स्कूल, कॉलेज और अदालत को भी बम से उड़ाने की धमकियां दी गई थीं। हालांकि हर बार जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इस ईमेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने और कहां से भेजी। पुलिस का कहना है कि साइबर टीम की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें