फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: बीच बाजार दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, दो युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Dec 2025 08:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

गंगापुर सिटी में पुरानी सब्जी मंडी के पास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों को घायल कर दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गंगापुर सिटी में सोमवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। यह वारदात पुरानी सब्जी मंडी के पास माल गोदाम रोड पर हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उमरी निवासी काडू गुर्जर अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। उसी दौरान उसके सामने फर्नीचर की दुकान पर महूकला निवासी जितेश शर्मा खरीदारी कर रहे थे। तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और काडू गुर्जर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

हमलावरों से बचने के लिए काडू गुर्जर भागते हुए फर्नीचर की दुकान की ओर गया लेकिन हमलावरों की गोलियां वहीं मौजूद जितेश शर्मा को भी लग गईं। फायरिंग में काडू गुर्जर की जांघ में और जितेश शर्मा के हाथ में गोली लग गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया, जहां से काडू गुर्जर को जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: नाथद्वारा मंदिर के पास बरामद हुआ भारी विस्फोटक, 10 किलोमीटर तक मचा सकता था तबाही

गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी दुकानों के शटर गिराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राकेश राजौरा, कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एसपी राकेश राजौरा ने बताया कि फायरिंग में शामिल हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें