पेड़ पर शिकार करने चढ़ी बाघिन माही
- फोटो : अमर उजाला
लगातार प्रयास के बावजूद नहीं मिला शिकार
करीब तीन से चार मिनट तक बाघिन माही ने पेड़ की शाखाओं पर चढ़कर पक्षी को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि ग्रे हेरॉन पेड़ की पतली और ऊपरी डाल पर बैठा था, जहां तक बाघिन अपने भारी शरीर के साथ नहीं पहुंच सकी।
पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जारी, कई जिलों में आंधी-बारिश
डालियां हिलाकर भी किया प्रयास
बाघिन ने पेड़ की डालियों को हिलाकर पक्षी को गिराने की कोशिश भी की, लेकिन पक्षी की पकड़ मजबूत होने के कारण वह नहीं गिरा। अंततः सभी प्रयास असफल होने पर बाघिन पेड़ से नीचे कूद गई।
पहले भी कर चुकी है ऐसे प्रयास
गौरतलब है कि बाघिन आरबीटी 2504 माही इससे पहले भी शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ती नजर आ चुकी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह बाघिन बेहद फुर्तीली और सक्रिय है तथा शिकार के लिए असामान्य प्रयास करने से भी नहीं चूकती।