फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: घर में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Dec 2025 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: बंबोरी गांव में 85 वर्षीय दुर्गा लाल रेगर का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा और मौत के कारणों की जांच शुरू की है। आत्महत्या या हत्या-दोनों कोणों से जांच जारी है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के बंबोरी गांव में आज एक बुजुर्ग का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
जानकारी के मुताबिक, शव की पहचान 85 वर्षीय दुर्गा लाल रेगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान पुलिस ने परिवारजनों से बातचीत की, लेकिन घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: स्पा सेंटर पर छापा, बिना C फॉर्म ठहराई गईं 10 विदेशी युवतियां हिरासत में; संचालक फरार
 
मौत पर उठे सवाल, जांच तेज
पुलिस यह जांच रही है कि दुर्गा लाल रेगर ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। दोनों ही संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें