फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सवाई माधोपुर में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, बदमाशों ने मूर्ति को किया खंडित; इलाके में तनाव

Sun, 14 Sep 2025 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने केवल मूर्ति को ही नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि धार्मिक स्थल परिसर में रखी सामग्री को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। यह घटना न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है बल्कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी मानी जा रही है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के छाण कस्बे में असामाजिक तत्वों की हरकत से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अज्ञात बदमाशों ने खोरे के धार्मिक स्थल का ताला तोड़कर भीतर घुसकर तोड़फोड़ की और मूर्ति भी खंडित कर दी। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

 
ऐसे सामने आई घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह उपासक धार्मिक स्थल पहुंचे। उन्होंने देखा कि धार्मिक स्थल का ताला टूटा हुआ है और भीतर तोड़फोड़ की गई है। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पाया कि मूर्ति की एक आंख को खंडित कर दिया गया है। तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस और धार्मिक स्थल समिति को दी गई।
 
धार्मिक स्थल परिसर में तोड़फोड़ और सामान अस्त-व्यस्त
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने केवल मूर्ति को ही नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि धार्मिक स्थल परिसर में रखी सामग्री को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। यह घटना न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है बल्कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी मानी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर में दर्दनाक हादसा, रिंग रोड से बेकाबू कार गिरी; दो परिवारों के सात लोगों की मौत
 
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही छाण चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों और धार्मिक स्थल समिति के सदस्यों ने मांग की है कि दोषियों की पहचान कर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- Alwar Accident: गोगामेड़ी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, दो लोगों की मौत; कई घायल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें