कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा अपने परिवार के साथ 30 दिसंबर को निजी यात्रा पर सवाई माधोपुर पहुंचे और रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग में ठहरे हैं।
रणथंभौर से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग के मालिक जैसल सिंह के बेटे का जन्मदिन है। जैसल सिंह के गांधी परिवार और वाड्रा परिवार से बेहद करीबी संबंध बताए जाते हैं। ऐसे में जैसल सिंह के अनुरोध पर ही गांधी और वाड्रा परिवार रणथंभौर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा अपने परिवार के साथ 30 दिसंबर को सवाई माधोपुर पहुंचे। गांधी वाड्रा परिवार का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सवाई माधोपुर आया। यह यात्रा पूरी तरह निजी बताई जा रही है।
परिवार ने रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग में ठहरने की व्यवस्था की है। सूत्रों के अनुसार, गांधी वाड्रा परिवार 2 जनवरी तक रणथंभौर में रहेगा। इस दौरान परिवार का रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। गांधी वाड्रा परिवार के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद हैं। इसके अलावा, अवीवा बेग के परिवार के भी रणथंभौर पहुंचने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि तीनों परिवार मिलकर रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, रेहान वाड्रा पेशे से फोटोग्राफर हैं और अवीवा बेग भी फोटोग्राफर हैं।