फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री का गजब अंदाज: संगीत बजते ही मंच पर पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, शादी समारोह में लोगों संग जमकर थिरके

Wed, 25 Mar 2026 09:48 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Kirori Lal Meena Dance: सवाई माधोपुर के कावड़ गांव में आईपीएस राजेश मीणा की शादी में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा शामिल हुए। उन्होंने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं और संगीत कार्यक्रम में डांस कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे समारोह यादगार बन गया।
विज्ञापन
लोगों संग जमकर थिरके मंत्री किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के कावड़ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे। यह समारोह आईपीएस अधिकारी राजेश मीणा की शादी का था, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

 
नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और परिवारजनों व रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने राजेश मीणा को वैवाहिक जीवन के लिए बधाई देते हुए समारोह में आत्मीयता के साथ समय बिताया।

विज्ञापन


पढ़ें- राजस्थान में मुस्लिम प्रतिनिधित्व कितना?: उमर खालिद को राज्यसभा भेजने की मांग पर विवाद, बालमुकुंद आचार्य भड़के
विज्ञापन

 
संगीत कार्यक्रम में किया डांस
शादी समारोह में जैसे ही संगीत का माहौल बना, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मंच पर पहुंच गए और डांस किया। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। समारोह में शामिल लोगों ने भी उनके साथ डांस का आनंद लिया।
 
लोगों को पसंद आया सहज व्यवहार
समारोह में मौजूद लोगों ने मंत्री के इस व्यवहार को सराहा और कहा कि उनका यह मिलनसार अंदाज उन्हें जनता के करीब लाता है। उन्होंने सामाजिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कावड़ गांव में आयोजित यह शादी समारोह पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुआ।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें