फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : खाटू श्याम मंदिर में चोरी, चांदी के सामान समेत दानपात्र की नकदी चुरा ले गए चोर

Thu, 14 Nov 2024 03:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर के आलनपुर स्थित अग्रसेन नगर में बीती रात चोरों ने खाटू श्याम मंदिर से करीब 7 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात चोरों ने आलनपुर स्थित अग्रसेन नगर में खाटू श्याम मंदिर को निशाना बनाया और चांदी के दो छत्र, दो चेन, दो बांसुरी, चांदी के धनुष-बाण समेत दानपात्र से नकदी चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी के मुताबिक चोर मंदिर से नकदी समेत करीब 5 से 7 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। चोरों की यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


आज सुबह मंदिर में चोरी की घटना का पता चलते ही कोतवाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल राजवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ खाटू श्याम मन्दिर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर पुजारी और अन्य ट्रस्टियों से समूची जानकारी ली। इसके साथ ही एसएफएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। 

मंदिर ट्रस्ट सदस्य एवं व्यवस्थापक गणेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में दो दिन से खाटूश्याम जी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम चल रहे थे। चोर यहां से खाटू श्याम के चांदी का निशान, बालाजी के दो चांदी के छत्र, खाटू श्याम की दो चांदी की बांसुरी और धनुष बाण चुरा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने मंदिर में रखे दो दानपात्र में से एक के ताले तोड़ दिए और दानपात्र में रखी करीब एक लाख की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें दो लोग चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें