फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : खून का बदला खून, टाइगर टी 86 की संदिग्ध मौत, वन विभाग ने नहीं की पुष्टि, जानिये क्या है मामला

Sun, 03 Nov 2024 09:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

रणथंभौर नेशनल पार्क के टाइगर टी 86 की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। टाइगर की मौत को दो दिन पहले हुई ग्रामीण की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे टाइगर ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क के टाइगर टी 86 की मौत के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, हालांकि वन विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन टाइगर की मौत के वीडियो को ग्रामीण भरतलाल की मौत से जोड़कर देखा जा रहा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टाइगर टी 86 ने ही उलियाणा निवासी भरतलाल मीणा को मारा था, लेकिन उसके बाद टाइगर की मौत किस तरह से हुई यह एक रहस्य बना हुआ है और फिलहाल टाइगर की मौत के कारणों से पर्दा नहीं उठ पा रहा है। वन विभाग द्वारा टाइगर की मौत की पुष्टि भी नहीं की जा रही है। वीडियो में टाइगर के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं और चारों तरफ बड़े-बड़े पत्थर पड़े दिखाई दे रहे हैं, साथ ही उसके मुंह पर धारदार हथियार से कटने के कारण चोट के निशान भी हैं। 

बहरहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टाइगर की मौत के वीडियो ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार शाम से दबी जुबान से ग्रामीणों द्वारा टाइगर की मौत की खबर सामने आ रही थी, लेकिन वन विभाग की ओर से इसे लेकर अनभिज्ञता जाहिर की जा रही थी, जिसके बाद टाइगर की मौत के फोटो और वीडियो सामने आ गए हैं। इसके बाद वन विभाग द्वारा टाइगर के शव को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शव मिलने के बाद सबूत जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


टाइगर टी- 86 की मां बाघिन लाडली टी- 8 थी और उसकी उम्र 14 साल थी। टेरेटरी फाइट के चलते टी- 86 ने नॉन टूरिज्म इलाके में अपनी टेरेटरी बना ली थी। अब टाइगर की मौत का सच क्या है यह तो उसका शव मिलने और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही सामने आ पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें