फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर फिर दिखा टाइगर, श्रद्धालुओं में दहशत, 20 मिनट तक टहलता रहा बाघ

Wed, 25 Jun 2025 01:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट दिखाई दिया। यह मूवमेंट टाइगर टी-120 गणेश का था, जिसकी वन विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आज एक बार फिर टाइगर मूवमेंट देखा गया। टाइगर की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सभी श्रद्धालु चार पहिया वाहनों में सवार थे, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

विज्ञापन


टाइगर मूवमेंट के चलते त्रिनेत्र गणेश मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। गौरतलब है कि बीते दिनों रणथंभौर में हुई तीन टाइगर अटैक की घटनाओं के बाद वन विभाग ने बाघिन टी-84 एरोहेड के तीनों शावकों को अन्य टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया था। इसके बावजूद आज फिर टाइगर की चहलकदमी त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: वक्त और जगह तय करें, हम बहस के लिए तैयार हैं- नेता प्रतिपक्ष ने लिया सीएम का चैलेंज
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार यह मूवमेंट टाइगर टी-120 गणेश का था, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह एक टाइगर जंगल से निकलकर मंदिर मार्ग पर आ गया और करीब 15 से 20 मिनट तक वहीं टहलता रहा। इस दौरान श्रद्धालु वाहनों में ही बैठे रहे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


वन विभाग द्वारा दुपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक होने के चलते हमले की आशंका कम रही लेकिन चौपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। आखिरकार टाइगर जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। इस घटना से स्पष्ट है कि भले ही बाघिन टी-84 के शावकों को अन्यत्र भेज दिया गया हो, लेकिन त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर टाइगर का खतरा अब भी बना हुआ है। वन विभाग अलर्ट है लेकिन श्रद्धालुओं को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें