फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: रणथंभौर नेशनल पार्क का नया सत्र शुरू, पहले दिन दिखीं बाघ-बाघिन और शावकों की अठखेलियां

Tue, 01 Oct 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

तीन माह बाद खुले नेशनल पार्क में पहले दिन 932 पर्यटकों ने टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। सुबह की पारी में सफारी के लिए 31 कैंटर भेजे गए, जिसमें 620 पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन
तालाब में बैठा शावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणथंभौर नेशनल पार्क में तीन महीने के अंतराल के बाद नए पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ पर्यटकों को पहले ही दिन बाघों की शानदार साइटिंग का मौका मिला। जंगल सफारी के दौरान बाघ, बाघिन और उनके शावकों की अठखेलियों ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। पर्यटकों ने इन खास पलों को अपने कैमरों में कैद किया और जंगल भ्रमण का भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन




सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर नेशनल पार्क में मंगलवार को तीन माह के लंबे इंतजार के बाद पर्यटकों के खोला गया। नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही टाइगर सफारी के लिए जंगल भ्रमण पर आए पर्यटकों को जमकर टाइगर साइटिंग कराई गई। पार्क भ्रमण पर आए पर्यटक बाघ-बाघिन और शावकों की अठखेलियां देखकर खासा रोमांचित नजर आए। आज पहले ही दिन पार्क भ्रमण पर गये पर्यटकों को बाघों की जमकर अठखेलिया देखने को मिलीं। पर्यटकों ने इस लम्हे को अपने कैमरों में कैद भी किया और पर्यटक खासे उत्साहित नजर आए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रणथम्भौर के जोन नंबर तीन में पर्यटकों ने बाघिन रिद्धि और उसके शावकों को करीब दो से ढाई घंटे तक निहारा। इस दौरान बाघिन और उसके शावक सड़क पर अटखेलियां करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद बाघिन व शावक तालाब में जाकर बैठ गए। 

नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह की पारी में 932 पर्यटकों ने टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। सुबह की पारी में सफारी के लिए 31 कैंटर भेजे गए, जिसमें 620 पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया। वहीं, 52 जिप्सी सफारी पर भेजी गईं, जिसमें 312 पर्यटकों ने सफारी का लुत्फ उठाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें