फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : नरेश मीणा की रिहाई को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Sat, 16 Nov 2024 11:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

प्रदेश के बहुचर्चित थप्पड़ कांड के मामले में आज नरेश मीणा की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों ने आज कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनावों के दौरान टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता में हुए थप्पड़ कांड मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। सवाई माधोपुर में भी आज नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया और के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


देवली-उनियारा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है तथा फिलहाल नरेश मीणा न्यायिक हिरासत में है। उनियारा-देवली से निर्दलीय प्रत्याशी की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में रोष व्याप्त है तथा जगह-जगह धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई जगह रास्ते जाम किए जा रहे हैं। समर्थकों ने घटना को कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर भी जानलेवा हमला किया है। अब नरेश मीणा की गिरफ्तारी से उनके समर्थक खासे नाराज हैं। मीणा की रिहाई की मांग को लेकर आज सवाई माधोपुर में भी कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

उनियारा-देवली से निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम अमित चौधरी को निलंबित करने, मौके पर मौजूद दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, घटना में निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा करने, समरावता गांव से पुलिस जाब्ता हटाने, नरेश मीणा के खिलाफ उसने जो अपराध किया है, उसमें ही कार्रवाई करने, गांव में हुए नुकसान का सरकार द्वारा ग्रामीणों को मुआवजा देने, घायलों का मेडिकल करवा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई झरने, सोशल मीडिया पर जायज मांग करने वाले लोगों को धमकाना बंद करने तथा जबरन वोट डलवाने वाले एसडीएम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व महिला अत्याचार का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही मांगें नहीं मानने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें