फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: कार में तोड़फोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का आरोप, कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Feb 2024 05:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अजय सिंह मीणा निवासी रईथा कलां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कार में तोड़फोड़ करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के रणथंभौर रोड पर गुरुवार रात को एक स्कार्पियो कार में तोड़फोड़ कर साढ़े चार लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित अजय सिंह मीणा निवासी रईथा कलां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में अजय सिंह मीणा ने बताया कि बुधवार रात को रणथंभौर रोड स्थित शगुन फार्म के बाहर उसकी स्कार्पियो कार खड़ी थी और वो पास में ही एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान सुनील मीणा निवासी बाडोलास व आलु मीणा अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ आए और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी स्कार्पियो के शीशे तोड़ दिए। 

आरोपियों ने कार की चारो तरफ की लाइट भी तोड़ दी। इस दौरान आरोपी कार में रखे साढ़े चार लाख रुपये लूटकर ले गए। घटना को लेकर अजय सिंह मीणा ने अब कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें