फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पूनिया ने शाह को लिखा पत्र, योजना भवन के बेसमेंट में करोड़ों मिलने के केस की जांच इससे कराने की मांग

Sat, 20 May 2023 11:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जयपुर में स्थित राजस्थान सरकार के योजना भवन के बेसमेंट में मिले 2 करोड़ 31 लाख रुपए और 1 किलो सोने की सिल्ली मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग रखी है। ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने अमित शाह को लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्र की एजेंसी से जांच करवाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


डॉ. पूनिया ने अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पिछले 4.5 सालों में राज्य में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित कर दिये हैं। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के शासन में अधिकारी, मंत्री, पुलिस और निजी कंपनियों की मिलीभगत से राज्य की जनता की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। 

भ्रष्टाचार की इसी कड़ी में राज्य में भ्रष्टाचार का हाल-ए-बयां करने वाली ऐसी घटना 19 मई रात को जयपुर में हुई, जहां सचिवालय से कुछ ही कदम दूर योजना भवन के बेसमेंट में एक अलमारी में 2.31 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोने की सिल्ली मिली है। 
विज्ञापन

पूनिया ने कहा यह घटना कांग्रेस राज में भ्रष्टाचारियों के बुलंद हौंसलों को बयान करती है कि अब सरकारी भवनों का ही इस्तेमाल काला धन और अपराध के सबूत छुपाने के लिए हो रहा है। 

मामले की जांच केंद्र की एजेंसी को सौंपी जाए 
पूनिया ने कहा-राज्य के मंत्री भी अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करवाएगी और दोषियों को बचाने का प्रयास करेगी। पत्र के माध्यम से पूनियां ने गृहमंत्री अमित शाह से निवेदन किया है कि इस मामले की जांच केंद्र की एजेंसी को सौंपी जाए, जिससे कि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और घटना में लिप्त दोषियों को सजा मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें