थानाधिकारी वाघेला ने बताया कि बकरियां चोरी के एक प्रकरण में पहले ही रामलाल पुत्र बाबरिया मीणा निवासी मानपुर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में रामलाल ने दो नाबालिग साथियों की संलिप्तता का खुलासा किया।
झल्लारा थाना पुलिस ने सूनी जगहों से बकरियां चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके दो नाबालिग साथियों को भी डिटेन किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 35 बकरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप अधीक्षक हेरम्ब जोशी के मार्गदर्शन और झल्लारा थानाधिकारी धर्मेन्द्रसिंह वाघेला के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाधिकारी वाघेला ने बताया कि बकरियां चोरी के एक प्रकरण में पहले ही रामलाल पुत्र बाबरिया मीणा निवासी मानपुर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में रामलाल ने दो नाबालिग साथियों की संलिप्तता का खुलासा किया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों बालकों को डिटेन कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सम्प्रेषण गृह भेजने के आदेश दिए गए।
ऐसे हुआ था मामला दर्ज
गत 1 जून को भबराना खाखरिया फला निवासी हलिया मीणा ने झल्लारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने और दो अन्य व्यक्तियों की कुल 56 बकरियां चराने गया था। दोपहर में पानी पीने के लिए पास ही हैंडपंप पर गया और लौटने पर करीब 30-40 बकरियां गायब मिलीं। मामले की जांच में पुलिस ने रामलाल को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की गई बकरियों में से 35 को बरामद कर लिया।
मोटरसाइकिल चोर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
इधर, झल्लारा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी 72 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। बड़ा दौलपुरा निवासी भैरूलाल ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भैरा मीणा निवासी क्याडा फला गमेती को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।