फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salumber News: कुएं पर नहाने गईं दो सगी बहनों समेत तीन बच्चे पानी में डूबे, गांव में मचा कोहराम

Mon, 03 Nov 2025 01:45 PM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

नहाने गईं दो सगी बहनें और उनका पड़ोसी लड़का बरसात से भरे कुएं में डूब गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। अंधेरा छाने के बाद भी घर नहीं लौटने पर जब परिजनों ने तलाश की, तो तीनों के शव कुएं में तैरते मिले।
विज्ञापन
कुएं में डूबकर मरे तीन मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के धोलाकाकर गांव में रविवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में नहाने के लिए घर से निकली दो सगी बहनों और उनके पड़ोसी के बेटे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बरसात से लबालब भरे कुएं में यह तीनों बच्चे नहाने गए थे, लेकिन पैर फिसलने से तीनों गहराई में जा गिरे। अंधेरा होने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात बच्चों के शव कुएं में तैरते मिले, जिसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


झल्लारा थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने बताया कि ग्राम पंचायत घटेढ़ के धोलाकाकर गांव निवासी खुशबू मीणा (10) और माया मीणा (14) पुत्री चोखा मीणा तथा पड़ोसी लोकेश (13) पुत्र रूपलाल रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर से नहाने जाने का कहकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। तलाश के दौरान जब वे कुएं के पास पहुंचे, तो पानी में तीनों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस, पटवारी दीपेश पाटीदार और उप सरपंच दामोदरलाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: Phalodi Road Accident: फलौदी में एक और भीषण सड़क हादसा; बोलेरो-ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तीनों बच्चे अक्सर इसी कुएं में नहाने जाते थे। बारिश के कारण कुआं ऊपरी सतह तक पानी से भरा हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि पहले किसी बच्चे का पैर फिसला और बाकी दो उसे बचाने के प्रयास में डूब गए। पुलिस ने शवों को सलूंबर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें