फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सलूंबर में 33 केवी हाईटेंशन लाइन के चार पोल गिराकर तार चोरी, 10 गांवों की बिजली ठप

Sat, 02 May 2026 10:03 PM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

Salumber News: सलूंबर के डेकली क्षेत्र में चोरों ने 33 केवी लाइन के चार पोल गिराकर तार चोरी कर लिया, जिससे 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग को लाखों का नुकसान हुआ, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
33 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल गिराकर तार चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूंबर जिले के चावंड के पास डेकली क्षेत्र में बिजली चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां 33 केवी सराड़ा लाइन के चार पोल गिराकर लाइन का कंडक्टर चोरी कर लिया गया। घटना कचरा संग्रहण केंद्र से श्मशान घाट के पास की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने देर रात सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए एक-एक कर चार बिजली के पोल गिरा दिए और 33 केवी लाइन का तार काटकर अपने साथ ले गए। सुबह लाइन फॉल्ट होने पर बिजली विभाग की टीम पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर पहुंची, तब घटना का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों ने भी पोल गिरे देख तुरंत विभाग को सूचना दी।
 
10 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित
इस घटना के कारण आसपास के करीब 10 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें- थाने में कैसे हुई ASI की मौत?: मेस में फंदे से लटका मिला विष्णु सिंह का शव; घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप
 
लाखों का नुकसान, पुलिस को सूचना
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस चोरी से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस में मामला दर्ज कराया जा रहा है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि 33 केवी जैसी हाईटेंशन लाइन से छेड़छाड़ करना बेहद खतरनाक होता है और इससे जान का भी गंभीर खतरा रहता है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

 
लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
बिजली विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें