फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salumber News: खेत बाड़े में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी, बिजली का खंभा बना कारण; हुआ क्या था?

Sun, 10 May 2026 12:58 PM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूम्बर

सार

Salumber News: सलूम्बर के सल्लाड़ा ग्राम में विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट से खेत बाड़े में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की मदद से आप पर काबू पाने के प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूम्बर जिले के सल्लाड़ा ग्राम स्थित सालवी मोहल्ले के पास उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब विद्युत विभाग के एक पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण पास स्थित एक खाली खेत बाड़े में आग लग गई। तेज गर्मी और सूखी घास-फूस के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, आग को फैलने से रोका
आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों, पाइपों और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से लगातार पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण आग आसपास के मकानों और खेतों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। पुलिस ने राहत कार्य में भी सहयोग किया। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

पढ़ें- Rajasthan: हाथों की मेहंदी सूखने से पहले विधवा हुई दुल्हन, सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत
विज्ञापन

 
समय रहते नियंत्रण नहीं होता तो हो सकता था बड़ा नुकसान
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग आसपास के खेतों और रिहायशी क्षेत्र तक फैल सकती थी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी। आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल बना रहा, हालांकि प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रियता के चलते स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।
 
विद्युत विभाग से जर्जर पोल और तारों की जांच की मांग
घटना के दौरान गोविंद, जनक, नरेंद्रपुर सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र के जर्जर विद्युत पोल और तारों की जांच करवाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें