फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salasar Balaji: आकाश अंबानी ने किए सालासर बालाजी के दर्शन, बांधा मन्नत का नारियल; कहा- अब परिवार के साथ आउंगा

Thu, 29 May 2025 09:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

मंदिर के महंत मांगी लाल जी ने उन्हें बालाजी की स्वयंभू प्रतिमा और मंदिर की ऐतिहासिक कथा से अवगत कराया, जिससे वे प्रभावित हुए। आकाश अंबानी ने भविष्य में पूरे परिवार के साथ बार-बार मंदिर आने की बात कही।
विज्ञापन
सालासर धाम पहुंचे आकाश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी गुरुवार को चुरू पहुंचे। यहां उन्होंने सालासर बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने सालासर बालाजी मंदिर में एक घंटे तक पूजा-अर्चना की। साथ ही बालाजी को मनोकामना का नारियल भी बांधा।

विज्ञापन


मंदिर महंत मांगी लाल जी ने बताया कि आकाश अंबानी ने मनोकामना का नारियल बंधा। स्वयंभू बालाजी के विषय में जानकर बोले कि मैं इस जानकारी से अनजान था। बालाजी की महिमा के बारे में सुनकर उन्होंने परिवार के साथ निरंतर आकर बालाजी के दर्शन करने की बात कही। महंत ने बताया कि उनको पूरा मंदिर स्थल दिखाया गया। आकाश अंबानी को देखकर मुंबई इंडियंस के लिए प्रशंसकों की हूटिंग हुई। 

ये भी पढ़ें- प्रदेश में कोरोना के नये वैरिएंट XFG और LF.7.9 की पुष्टि, जयपुर में सबसे ज्यादा केस
विज्ञापन


बता दें कि अंबानी परिवार अक्सर राजस्थान आता रहता है। सालासर बालाजी का मंदिर चुरू जिले के सुजानगढ़ में है, यहां देश के हर राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ये देश इकलौत मंदिर है, जहां हनुमान जी की प्रतिमा ढाढ़ी- मूंछ में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत का देसी जुगाड़ है बीकानेर का ये चलता-फिरता कूलर, देखे वीडियो

हनुमान जी की प्रतिमा ढाढ़ी-मूंछ के पीछे एक कहानी है। कहते हैं कि एक संत मोहन दास महाराज अपनी बहन कान्ही बाई के घर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान जी ने उन्हें साधु के भेष में दर्शन दिए। इसके बाद मोहन दास महाराज ने बालाजी को दाढ़ी-मूंछ में देखा तो उन्होंने दाढ़ी-मूंछ वाले बालाजी की प्रतिमा का ही शृंगार किया। कहते हैं कि यही मूर्ति अब सालासर मंदिर में विराजमान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें