फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट ने विधायक मलिंगा से लिखित माफी और एक रुपये की मांग की

Wed, 22 Jul 2020 10:45 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उन पर भाजपा में जाने के लिए धन की पेशकश करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा से एक रुपये और लिखित माफी की मांग की है। पायलट ने अपने वकील के जरिए मलिंगा को सात दिन के भीतर प्रेस में लिखित माफी मांगने का एक कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है, हमारे मुवक्किल पर झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाने के लिए इस नोटिस की प्राप्ति के सात दिन में हमारे मुवक्किल को राशि एक रुपया चुकाने और प्रेस के समक्ष लिखित माफी मांगने की मांग करते हैं। नोटिस के अनुसार यदि मलिंगा लिखित माफी नहीं मांगते हैं और राशि नहीं चुकाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मलिंगा ने सोमवार को आरोप लगाया था कि तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी और इसके लिए धन की पेशकश भी की थी।

सोमवार को मलिंगा ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा था, मेरी सचिन पायलट से बातचीत हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे कितने पैसे चाहिए। उन्होंने मुझे 35 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसएचओ खुदकुशी मामले में सीबीआई ने अशोक गहलोत के ओएसडी से की पूछताछ

कांग्रेस विधायक ने कहा था कि यह दिसंबर से हो रहा है, यह कोई नई बात नहीं है। मैंने उनसे कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। मलिंगा ने बताया कि इसके बाद उनकी पायलट से दो-तीन बार बातचीत हुई थी। 

पायलट ने इन आरोपों को निराधार और चिंताजनक बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि वह मलिंगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दुखी हूं लेकिन मेरे खिलाफ लगाए जा रहे ऐसे बेबुनियाद और जबरदस्त आरोपों को लेकर आश्चर्यचकित नहीं हूं। मुझे यकीन है कि मेरी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मुझ पर इस तरह के और भी संगीन आरोप लगाए जाएंगे। लेकिन मैं अपने विश्वास पर अडिग रहूंगा।
विज्ञापन


इससे पहले, मंगलवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने सचिन पायलट के खेमे को राहत देते हुए 24 जुलाई तक की मोहलत दी। याचिका पर फिलहाल अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है लेकिन 24 जुलाई को न्यायालय इसपर फैसला सुनाएगा। तब तक स्पीकर सीपी जोशी बागी विधायकों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें