फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सचिन पायलट ने किए हैं बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घोटाले'

Fri, 14 Mar 2014 03:23 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के पदों से इस्तीफा दे चुके विधायक भंवरलाल शर्मा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी. जोशी के बाद अब कॉर्पोरेट मामलात के मंत्री सचिन पायलट पर वार किया है। उन्होंने कहा कि पायलट ने बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घोटाले किए हैं, जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


इन करोड़ों के घोटालों में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं। शर्मा ने सवाल उठाया है कि यूपीए सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी कि कमलनाथ को हटाकर पायलट को यह मंत्रालय दिया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नई सरकार बनने के बाद वे सचिन पायलट के कथित घोटालों की सीबीआई जांच करने की मांग करेंगे। जांच के बाद कोई भी पायलट को जेल जाने से नहीं रोक पाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अपने मंत्रालय के अधीन चीनी, सीमेंट पर नियंत्रण रखनेवाले बोर्डों में सदस्य एवं अन्य पदों के लिए पायलट ने करोड़ों रुपए वसूल किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनावों में पायलट ने फर्मों से करोड़ों रुपए की उगाई भी की। उम्मीदवारों को करोड़ों रुपए में सीटें बेची गईं। अब लोकसभा चुनाव की सीटें भी बेची जा रही हैं, जिसमें सी.पी. जोशी भी पायलट के साथ मिले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वे उन लोकसभा क्षेत्रों में जाकर पायलट और सी.पी. जोशी के विरोध में अभियान चलाएंगे, जिनसे वे दोनों खड़े होंगे। उन्होंने दावा किया कि वे इन दोनों को किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं जीतने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों मिलकर कांग्रेस को समाप्त करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें