राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा, "मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को हटाने का तरीका असंवैधानिक है। केंद्र सरकार ने राजनीतिक द्वेष के कारण बेनीवाल को दुर्भावनावश तथ्यहीन आरोप लगाकर पदमुक्त किया है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की यह कार्यप्रणाली राजनीति के इतिहास में द्वेषता को बढ़ावा देगी।
पायलट ने कहा, "संवैधानिक पद पर आसीन राज्यपाल को हटाना गंभीर मामला है और संविधान के विरुद्ध है। बेनीवाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं और उनकी क्षमता को देखते हुए ही उन्हें राज्यपाल का पद सौंपा था। गुजरात की राज्यपाल रहते बेनीवाल ने लोकपाल का रिक्त पद भरा।"